3:09 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी हादसा: डीआईजी बरेली और एसएसपी बदायूं ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

उझानी हादसा:
डीआईजी बरेली और एसएसपी बदायूं ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।

उझानी बदायूं, 17 जून ।

थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम बुटला के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक कुल छह लोगों की जान जा चुकी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन घायलों का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

डीआईजी-एसएसपी ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस से हादसे की पूरी जानकारी ली।

अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।

फिलहाल क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस