बिसौली : गंगा एक्सप्रेस-वे पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरतोला के समीप मंगलवार रात डेढ़ बजे एक डग्गामार बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक, हेल्पर समेत कई सवारियां घायल हो गए। बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कण्ट्रोल रूम की सूचना पर बिसौली पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बाकी सवारियों को ऐसी ही किसी अन्य बस से आगे को भेजा गया।
जानकारी के अनुसार चालक अनकेत निवासी दिल्ली एक प्राइवेट बस BR 28 P 3296 को लखनऊ से दिल्ली लेकर जा रहा था कि बिसौली हल्का 3 के गांव सिरतोला से सामने एक्सप्रेस-वे पर नींद आने के कारण किसी अज्ञात वाहन सेटकरा गया। तेज़ी से टकराई बस का अगला हिंसा पूरी तरह से छतिग्रत हो गया कुछ सवारियों को मामूली छोटे आईं व बस कंडेक्टर उत्तराखंड निवासी अबरार भी घायल हो गया जिन्हें एंबुलेंस की मदद से घायल चालक, हेल्पर और अन्य चोटिल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे दारोगा धूम सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

