उझानी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुटला के पास ट्रैक्टर एवं ई-रिक्शा (टिर्री) की सड़क दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 04 व्यक्ति घायल हो गए, घायलों को उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज,बदायूँ में भर्ती कराया गया,जहाँ उपचार के दौरान 01 महिला की मृत्यु हो गयी है। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । घटना के संबंध में जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना गया तथा संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक निर्देश दिए गये तदुपरांत घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली गयी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

