9:11 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर- आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा ब्लाक पर शिविर का आयोजन

बिसौली। आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बदायूं द्वारा आसफपुर ब्लाक पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए दिव्यांगजनो की एक एक कर दिव्यांगता की जांच की गई। जिसमें 54 लाभार्थियों ने ट्राईसाइकिल, बैसाखी, स्मार्ट कैन, व्हीलचेयर, कान की मशीन के लिए आवेदन किया। अमृता सक्सेना ने बताया कि शिविर में ऐसी दिव्यांगजन जिन्हें बीते 3 वर्षों से सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुए हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वंय भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन आवेदन अपलोड कर सकते हैं। कैंप में कृपाल सिंह (अर्थोटिस्ट), डॉ. अमृता सक्सेना (फिजियोथैरेपिस्ट), अखिलेश यादव (विशेष शिक्षक) आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस