1:29 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

प्रभारी मंत्री के तीर से सपा को दिया झकझोर ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बरेली के विधायक प्रदेश सरकार के मंत्री अरूण सक्सेना को बदायूं जिले का प्रभारी मंत्री बनाये जाने के तीर ने जनपद में सपा की राजनीति को झकझोर के रख दिया है क्योंकि भाजपा की इस रणनीति से जनपद में भाजपा विरोधी चित्रांश मतदाताओं को भाजपा के साथ आने का वह रास्ता बना दिया है जो अब तक लगभग बंद पडा था। विदित रहे कि पूर्व के समय में जनपद का चित्रांश समाज भाजपा से जुडा हुआ था परंतु पिछले कुछ समय से चित्रांश समाज के मतदाता सपा के झंडे के नीचे नजर आ रहे थे और भाजपा के रणनीतिकारों को गुणाभाग इस पर निरंतर निगाह बनाये हुआ था। यही कारण रहा कि बदायूं की प्रभारी मंत्री गुलाबों देवी की जगह अरूण सक्सेना को बदायूं का प्रभारी मंत्री बनाया गया। भाजपा नेताओं का मानना है कि इस प्रयोग से बदायूं का चिंत्रांश समाज और सपा के बीच बनने वाली दूरी जनपद में भाजपा के उम्मीदवारों की चुनावी राह आसान बनाने का काम आसानी से हो जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस