बदायूं
उझानी पुलिस का बड़ा एक्शन: 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार।
उझानी, बदायूं 15 जून ।
उझानी कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर युवक को 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को बसोमा अंडरपास रेलवे क्रॉसिंग के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
14 जून को सुबह उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह हमराही कांस्टेबल सुमित सिंह और कांस्टेबल गौरव जादौन के साथ शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग पर हलका नंबर-5 में थे,इसी दौरान एक व्यक्ति गठौना गांव की तरफ से पैदल बसोमा की ओर आ रहा था।
पुलिस को देखकर व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस टीम पीछा कर घेराबंदी करके पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अली हैदर उर्फ जहाँगीर पुत्र मुमताज निवासी ग्राम गठौना बताया। तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। दो जिंदा कारतूस बरामद हुऐ।
आरोपी को हिरासत में लेकर धारा 3/25(1-b) ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

—
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

