9:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली-बिल्सी रोड पर भीषण सड़क हादसा, एसआई समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल

बदायूं

बिसौली-बिल्सी रोड पर भीषण सड़क हादसा, एसआई समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल

केशव गुप्ता

बदायूं। बिसौली-बिल्सी रोड पर निजरा मोड़ के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने पुलिस की टू-व्हीलर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एसआई देवराज और कांस्टेबल अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस