लंबे समय से चल रहे अवैध खनन की 6 ट्रैक्टर ट्रालियों को किया गया पुलिस के हवाले
वजीरगज बदायूं
थाना क्षेत्र वजीरगज के गांव में लम्बे समय वीरमपुर मे चल रहा है अवैध खनन की उप जिलाधिकारी बिसौली साई आश्रित मुरी को जब जानकारी मिली तो उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को इस अवैध धंधे पर जल्द बड़ी कार्रवाई के आदेश दिए सारी कार्रवाई गोपनीय रहते हुए राजस्व विभाग के नायव तहसीलदार अमित चौधरी ने अवैध रूप से खनन में चल रहे 6 ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर वजीरगंज पुलिस के हवाले किया है लेकिन खनन माफियाओं के हौसले इतने बड़े हुए हैं कि रात के अंधेरे में अब भी अवैध खनन के कारोबार को जारी रखे हुए हैं क्योंकि उन्हें क्षेत्र में राजनीतिक संरक्षण के साथ-साथ पुलिस महकमे का भी आशीर्वाद प्राप्त है ग्राम बीरमपुर में इन खनन माफियाओं ने खेतों में 10 से 15 फीट तक के गहरे गहरे गड्ढे कर दिए हैं अगर पड़ोसी खेत मालिक इस पर आपत्ति करता है तो उसके साथ वध सलूकी की जाती है यह खनन माफिया खेत मालिकों से एक दो फीट मिट्टी उठाने की बात कह कर परमिशन मांगते हैं और उसके बाद 8 से 10 फीट मिट्टी उठाकर खेतों मैं तालाब बनाने का काम कर रहे हैं तहसीलदार द्वारा की गई इस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

