बदायूँ में आज हुई बाढ़ की मॉक ड्रिल, कछला-अटेना समेत 3 गांवों में बजा अलर्ट।
बदायूँ,11 जून 2026।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद में बाढ़ से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आज सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मॉक ड्रिल हुई। इससे पहले 9 जून को प्रातः 10:30 बजे शासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से टेबल टॉप एक्सरसाइज की गई।
एडीएम भुवन द्वारा जारी आदेश में गंगा किनारे के तीन अति संवेदनशील गांवों – कछला गंगाघाट थाना उझानी, अटेना पुख्ता गंगाघाट तहसील दातागंज और खागी नगला मजरा सिठौलिया खाम तहसील सहसवान को मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित किया गया।

मॉक ड्रिल में लाउडहेलर से चेतावनी, लोगों को राहत शिविर पहुंचाना, 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली द्वारा मोटरबोट व गोताखोरों से रेस्क्यू, मेडिकल-पशु चिकित्सा कैंप, भोजन-पानी वितरण, सड़क-बिजली मरम्मत का अभ्यास किया गया। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पूर्ति, विद्युत, बाढ़ खंड, पीडब्ल्यूडी, जल निगम समेत 18 विभागों को जिम्मेदारी से भाग लिया।
सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, सीएमओ व अन्य अधिकारी विभागीय टीम व उपकरणों के साथ समय से पहुंचे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

