किसी क्षेत्र की समस्या का निस्तारण कराने में क्षेत्रीय विधायक एवं पालिका चेयरमैन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है परंतु पता नहीं क्यों कभी तत्कालीन विधायक बाबू ब्रजबल्लभ गुप्ता के समय में जिले की सर्वाधिक सडकों वाला क्षेत्र से अपनी पहचान बनाने वाला बिसौली क्षेत्र आज जाम का दूसरा नाम बन गया है। हालत यह है कि पिछले बीस वर्ष से बिसौली वालों को बाईपास का ऐसा सपना दिखाया जा रहा है जो अब तक पूरा होना तो दूर फाइलों में अपनी जगह नहीं बना पाया है। बिसौली के वर्तमान विधायक आशुतोष मौर्य एवं नगर पालिका चेयरमैन को बिसाली में बाईपास के निर्माण की तरफ कदम बढाने की पहल करना चाहिए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

