9:05 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। चोरों का खेल! ताला, लॉकर टूटा और उड़ गया 10 तोला सोना व 9 लाख रुपये

बिसौली। 3 घंटे की गैरमौजूदगी में चोरों का बड़ा खेल! ताला टूटा, लॉकर टूटा और उड़ गया 10 तोला सोना व 9 लाख रुपये

बिसौली ( बदायूं) नगर में चोरों ने महज तीन घंटे के भीतर ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया। कारोबारी दंपति घर से बाहर क्या निकले, बदमाशों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की नगदी-जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जब वापस लौटे परिवार को टूटा ताला और खाली लॉकर मिला तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

दरअसल बिसौली नगर स्थित खाटू श्याम कॉलोनी निवासी युवा कारोबारी विपिन शर्मा मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ वजीरगंज गए थे। दोपहर करीब 12 बजे घर बंद कर निकले दंपति जब तीन बजे लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर पहुंचे तो पहली मंजिल पर रखा सेफ खुला था और लॉकर तोड़ दिया गया था। कमरे में जेवरों की खाली डिब्बियां और बिखरा सामान इस बात की कहानी बयां कर रहा था। कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। पीड़ित परिजन का दावा है कि बदमाश करीब 10 तोला सोना और 9 लाख रुपये नकद समेटकर फरार हो चुके हैं।
दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार आवाजाही रहती है, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आंशका जताई जा रही है, कि चोरों ने पहले से रेकी की थी और घर खाली होने की सटीक जानकारी के बाद वारदात को अंजाम दिया। अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बराहल इस हैरान कर देने वाली बड़ी घटना का सच पुलिस तप्दीश के बाद ही सामने आएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस