पूर्व विधायक प्रतिनिधि के बयान से विद्युत कर्मचारियों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं विद्युत संविदा कर्मचारीयो ने 24 जून 2026 को शक्ति भवन लखनऊ पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मदनलाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में बैठक का आयोजन कर कर्मचारियों को जागरूक कियाl और अधिक से अधिक संख्या में 24 जून को शक्ति भवन पर होने वाले धरना प्रदर्शन में पहुंचने की अपील कीl वहीं उपस्थित विद्युत संविदा कर्मचारियों ने बिसौली से पूर्व विधायक के प्रतिनिधि मनोज शर्मा के द्वारा विद्युत संविदा कर्मचारियों के संबंध में सोशल मीडिया पर दिए गए बयान से कर्मचारियों में काफी आक्रोश हैl जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी पूर्ण निष्ठा व इमानदारी से कार्य कर रहे हैंl संघ उनके बयान की निंदा करता हैl उनका बयान मजदूरो का मनोबल तोड़ने वाला बयान हैl यहां कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन ने अपने ही आदेश दिनांक 15 मई 2017 का उल्लंघन कर 25000 हजार विद्युत संविदा कर्मचारियों को कार्य से हटा दियाl बिसौली डिवीजन से 120 कर्मचारी हटाए गए हैं जिसकी वजह से काम का दबाव बड़ा है और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैl
हटाए गए कर्मचारियों को सरकार वापस ले अन्यथा आंदोलन जारी रहेगाl उन्होंने यह भी बताया की 22 अप्रैल से 28 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में 37 दिनों में 36 दुर्घटनाएं हुई है जिसमें 23 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है और 14 गंभीर रूप से घायल हुए जिनका कॉरपोरेशन संज्ञान नहीं ले रहाl बैठक में अमर सिंह,धर्मेंद्र,जगदीश,धर्मवीर,रंजीत, प्रदीप कुमार,बिजेंदर,रविंदर,अशोक, शिवम,रूपेंद्र,अरविंद,ललित,प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहेl



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

