बदायूं
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण
केशव गुप्ता
सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
बदायूं। पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इसके अलावा अभ्यर्थियों के साथ सहयोगात्मक एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।



प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

