4:06 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

विधानसभा चुनाव में बिसौली से आ सकती हैं दो महिलाएं !

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
देश की राजनीति में महिलाओं के सम्मान को लेकर राजनेतिक जंग चल रही है जबकि महिलाओं को सम्मान और राजनेतिक भागीदारी के लिए सामने आने का कोई मौका प्रदेश की राजनीति वह दोनों प्रमुख राजनेतिक दल भाजपा और सपा बदायूं की महिलाओं को विधानसभा चुनाव में बिसौली सीट पर महिला उम्मीदवार मैदान में ला सकती हैं जिनको पिछले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारने को कोई महिला उम्मीदवार नहीं मिली थी और इसी के चलते जनपद की छह सीटो पर सपा और जीतने वाले विधायकों में महिलाआंे का नामोंनिशान तक नहीं बचा जबकि आज महिलाओं को राजनेतिक भागीदारी देने को राजनेतिक महाभारत रचने वाली भाजपा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की तत्कालीन महिला सांसद डा संघमित्रा मौर्य भाजपा में होने के बावजूद टिकट तक नहीं दिया और संसदीय चुनाव में बदायूं से महिलाओं का पूरी तरह सफाया करने का काम किया था। आज स्थति यह है कि जनपद के मतदाताओं को सम्महित होकर पूर्ण होने वाली आंवला और बदायूं तथा जिले की छह विधानसभा सीटों पर कोई महिला नहीं दिख रही।
वर्तमान में विधानसभा चुनाव होने को हैं और राजनेतिक सूत्रों की जानकारी को सही माने तों ऐसा लग रहा है कि बिसौली सुरक्षित सीट पर भाजपा और सपा दोनों महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस