5:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस

बिसौली। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, बिजली विभाग, पुलिस और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए तीन मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। शेष 24 मामलों में जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों भेज दिया गया। आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी का स्पष्ट निर्देश है की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले का गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, नायब तहसीलदार मो. हारिस खान, पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस