5:31 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

LPG सिलिंडर फिर महंगा: 29 रुपये बढ़े दाम, अब ₹942।

LPG सिलिंडर फिर महंगा: 29 रुपये बढ़े दाम, अब ₹942।

बदांयू 7 जून।

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर आज से 29 रुपये महंगा हो गया। नई दरें 7 जून 2026 से लागू हैं।

दिल्ली में अब 14.2 किलो का घरेलू सिलिंडर 913 रुपये की जगह 942 रुपये में मिलेगा। तीन महीने में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को 60 रुपये बढ़ाए गए थे।

क्यों बढ़े दाम

पश्चिम एशिया में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। तेल कंपनियों को प्रति सिलिंडर 703 रुपये तक का नुकसान हो रहा था।

1 जून को कमर्शियल सिलिंडर भी 42 रुपये महंगा हुआ था। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर अब 821.50 रुपये का है। पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम भी पहले ही बढ़ चुके हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस