बदायूं में ‘ऑपरेशन लीकगेट’! बदमाश पकड़े, पर इंस्पेक्टर लपेटे में।
बदांयू 7 जून।
फिल्मी सीन समझो: पुलिस हीरो बनकर निकली थी विलेन पकड़ने, लेकिन क्लाइमैक्स में निकला अपने ही थाने का ‘विभीषण’!
जानकारी के अनुसार 9 मई की रात
बिल्सी के लोकेश की बाइक-मोबाइल तीन बदमाश ब्योली गांव के पास उड़ा ले गए। पुलिस ने पिछले हफ्ते ‘धांय-धांय’ करके फारुख उर्फ बादशाह और अमन चतुर्वेदी को गोली मारी, सुरजीत को कॉम्बिंग में दबोच लिया। केस सॉल्व, तालियां बजनी चाहिए थी…
लेकिन SSP अंकिता शर्मा का दिमाग घूम गया!
पता चला एनकाउंटर की स्क्रिप्ट पहले ही लीक हो गई थी। अफसर बोले: “बदमाश अलर्ट हो जाते तो पूरी टीम पर ही फायरिंग ठोक देते!”
नतीजा = ताबड़तोड़ एक्शन
वजीरगंज SHO सुरेंद्र सिंह: शनिवार रात को सीधा ‘लाइन हाजिर’। मतलब कुर्सी गई, ड्यूटी गई, अब पुलिस लाइन में हाजिरी लगाओ।
बिल्सी SHO मनोज कुमार: अभी ‘वेटिंग लिस्ट’ में हैं। विभागीय जांच की तलवार लटक रही है। SSP का साफ मैसेज: “सबूत मिला तो इनकी भी छुट्टी पक्की!”
मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ। यानी जानकारी लीक होने से अपने ही जवान की जान जोखिम में डाल दी गई। इसीलिए ये ‘गुडवर्क’ रातों-रात ‘बेडवर्क’ बन गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

