उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्र सभी जिलों के स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिए गए हैं।
भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है।
पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग पर कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
