बदायूं
फैजगंज बेहटा पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 59/26 धारा 103(1)/3(5)/238 बीएनएस में वांछित नेक्से पुत्र नत्थू निवासी वार्ड नंबर-03, कस्बा एवं थाना फैजगंज बेहटा को कस्बे के बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

