3:01 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अरूण सक्सेना को सौंपी कमान, एक तीर से साधे तीन निशान !

अरूण सक्सेना को सौंपी कमान, एक तीर से साधे तीन निशान !
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बरेली निवासी विधायक प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अरूण सक्सेना को बदायूं जिले का प्रभारी मंत्री बनाकर अपनी राजनेतिक दूरदर्शिता का वह परिचय दिया है जो विधानसभा चुनाव में भाजपा विरोधी राजनेतिक दलों के वोट बैंक को बुरी तरह खटकने का काम करता दिखाई देगा। विदित रहे कि अब तक बदायूं जिले के प्रभारी मंत्री का दायित्व चंदौसी निवासी प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री गुलाबो देवी के पास था और वह निरंतर सरकार और संगठन के मध्य एक सेतु का काम कर रही थी यही कारण था कि पिछले वर्ष भी भाजपा सरकार ने प्रभारी मंत्री का दायित्व उनकों ही सौंपा था लेकिन आज अरूण सक्सेना को बदायूं का प्रभारी मंत्री बनाने की घोषण हुई तो भाजपा विरोधी हक्के – बक्के से रह गए क्योंकि भाजपा की इस राजनेतिक चाल ने भाजपा विरोधी राजनेतिक दलों के खेमें से कायस्थ मतदाता को खिसकाने का काम कर दिया। विदित रहे कि जिले में बदायूं, बिल्सी, सहसवान और बिसौली तथा दातागंज में कायस्थ मतदाता प्रयाप्त संख्या में है और बदायूं में कायस्थ मतदाता अब तक अधिकांशतयंः सपा के खेमें दिखाई देता था लेकिन श्री अरूण सक्सेना के प्रभारी मंत्री की घोषणा से जहां भाजपाईयों में हर्ष की लहर दौडती नजर आ रही है उससे ज्यादा चित्रांश मतदाता सडकों पर निकलकर हर्ष व्यक्त कर रहा है जबकि भाजपा के इस कदम से गैर भाजपाई दलों में भाजपा की चाल का जवाब देने का रास्ता देखना मजबूरी बन गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस