10:35 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बिरसा मुंडा की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता करेंगे हरि प्रताप सिंह राठौड़।

बिरसा मुंडा की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता करेंगे हरि प्रताप सिंह राठौड़।

शिक्षा सागर फाउंडेशन के तत्वावधान में छत्तीसग़ढ के चम्पारण ( रायपुर) में ४ जून २०२६ को आयोजित होने वाले बिरसा मुंडा स्मृति राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता, जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, ” हरि जी” को आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, ओडिसा, नागालैंड, गुजरात, छत्तीसगढ़ सहित 15 राज्य के शिक्षक, साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

शिक्षा सागर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ शैलेश प्रजापति के मार्गदर्शन में , छत्तीसगढ़ की नेशनल मोटीवेटर गायत्री मिश्रा एवं आयोजन समिति के सदस्यगण के संयोजन में राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ के वृन्दावन कहे जाने वाले शहर चंपारण, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।

इससे पूर्व भी श्री राठौड़ हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में आयोजित होने वाले इस तरह के आयोजनों में मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता कर चुके हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस