खेत पर मक्के की रखवाली कर रहे किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बिसौली (बदायूं)। थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम पाठकपुर के रकबा क्षेत्र में मंगलवार को एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान चंद्रपाल यादव (पुत्र सुरेश कुमार), निवासी ग्राम सर्वा, थाना बिसौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने खेत पर खड़ी मक्के की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान उसने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने पर पीआरवी 5018 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई जयवीर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बिसौली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

