3:01 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जिले में राजनेतिक आंधी के संकेत, गिर सकतें हैं वट वृक्ष अनेक ?

जिले में राजनेतिक आंधी के संकेत, गिर सकतें हैं वट वृऋा अनेक ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
आने वाला वर्ष विधानसभा के चुनावों का वर्ष है और राजनीति में इसको ऐसा चौमास कहा जाता है जिसमें ना जाने कितने दल और कितने दिल हर चौमास मे ंरंग बदलते और टिकट बदलते नजर आते हैं। जनपद की राजनीति भी आने वाले समय में कुछ अपना रंग दिखा सकती है। आने वाले समय में आने वाली राजनेतिक आंधी की संभावना में अभी से जो लक्षण दिख रहे हैं उनसे ऐसा लग रहा है कि एक विधायक का झंडा बदला नजर आएगा जबकि दो विधायकों के क्षेत्र परिवर्तन और एक विधायक का टिकट परिवर्तन होने की संभावना नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में दो पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक चुनावी स्टेडियम में कोच की तरह दिखेगें जबकि एक पूर्व मंत्री एवं दो पूर्व विधायक झंडा बदलने की राह पर नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस