9:26 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में 6 जून को होगा ‘गोरख वाणी क्रिएटिव चैलेंज 2026’, बच्चों को मिलेगा मंच

उझानी में 6 जून को होगा ‘गोरख वाणी क्रिएटिव चैलेंज 2026’, बच्चों को मिलेगा मंच।

उझानी, बदायूं 2 जूऊ।

बच्चों में कला और भारतीय संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए 6 जून 2026 को ‘गोरख वाणी क्रिएटिव चैलेंज 2026’ का आयोजन होगा। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से 11 बजे तक भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, पंजाबी कॉलोनी, उझानी में होगी।

थीम: गुरु गोरखनाथ की वाणी

इस बार प्रतियोगिता की थीम “गोरखनाथ जी की वाणी” रखी गई है। प्रतिभागियों को गुरु गोरखनाथ के प्रेरणादायक वचनों “हसिबा खेलिबा धरिबा ध्यान”, “हसिबा खेलिबा राहिब रंग” और “हसिबा खेलिबा गाइबा गीत” को कला के जरिए रचनात्मक रूप में दर्शाना होगा।

इन विधाओं में दिखा सकेंगे हुनर

प्रतियोगिता में Drawing, Painting, Craft, Poster Making, Clay Art, Calligraphy, Best From Waste और Mini Model जैसी विधाओं में बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। प्रतिभागियों को कला सामग्री स्वयं लानी होगी और स्थल पर ही अपनी रचना तैयार करनी होगी।

उपवन धवन कर रहे नेतृत्व

आयोजन का नेतृत्व युवा कलाकार और कंटेंट क्रिएटर उपवन धवन कर रहे हैं। उपवन सोशल मीडिया पर Artgram DIY @artgram_diy के नाम से जाने जाते हैं। Instagram पर उनके 2.5 लाख और Facebook पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। कला और रचनात्मकता के लिए उन्हें कई मंचों पर सम्मान मिल चुका है। मुंबई और दिल्ली में YouTube व Creator Community के कार्यक्रमों में भी उन्हें आमंत्रित किया जा चुका है।

विजेताओं को मिलेगा सम्मान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी, पुरस्कार, प्रमाण पत्र और विशेष सम्मान दिए जाएंगे। आयोजन में BGIC, उझानी का भी सहयोग है।

आयोजकों की अपील

आयोजकों में समाजसेवी राजन मेंदीरत्ता ने क्षेत्र के बच्चों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन बच्चों को मोबाइल से दूर कर कला, संस्कृति और रचनात्मक सोच से जोड़ते हैं। उनका कहना है”आपकी कला को देंगे हम सम्मान”।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस