6:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बड़े सरकार की दरगाह में खूनी तांडव: माँ के सामने बेटे को बेरहमी से पीटा, माँ-बेटे की हत्या के प्रयास का आरोप

बदायूं

बड़े सरकार की दरगाह में खूनी तांडव: माँ के सामने बेटे को बेरहमी से पीटा, माँ-बेटे की हत्या के प्रयास का आरोप

केशव गुप्ता

बदायूं। विश्व प्रसिद्ध बड़े सरकार की दरगाह में उस समय सनसनी फैल गई जब पवित्र धार्मिक स्थल पर कथित रूप से दबंगों ने तालिबानी अंदाज में माँ-बेटे पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को उसकी माँ के सामने ही डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसके हाथ-पैर गंभीर रूप से घायल हो गए और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरगाह परिसर में अचानक हुए इस खूनी संघर्ष से अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल युवक को निशाना बनाया, बल्कि उसकी माँ के साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान धार्मिक स्थल की गरिमा को भी तार-तार किया गया और परिसर में खुलेआम दबंगई का प्रदर्शन देखने को मिला।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना के बाद घायल माँ-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना ने दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इबादत और अमन-चैन के प्रतीक माने जाने वाले इस धार्मिक स्थल पर इस तरह की हिंसक घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस