5:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

डी.लिट मानद उपाधि से सम्मानित हुए डाo क्रान्ति कुमार

डी.लिट मानद उपाधि से सम्मानित हुए डाo क्रान्ति कुमारl

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुउद्देशीय सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे बुद्ध रिसर्च सेंटर के कन्वीनर,बीबीसी मैगजीन के पूर्व मुख्य संपादक एवं बहुजन समाज पार्टी जनपद बदायूं के पूर्व जिला अध्यक्ष बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सिसइया निवासी स्वर्गीय बृजलाल गौतम के पुत्र डाoक्रान्ति कुमार को पी.एच.डी.के बाद(I.G.U) दिल्ली के द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर डी,लिट,मानद उपाधि एवं ग्लोबल आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस खबर से उनके शुभचिंतकों एवं अनुयाइयो में खुशी की लहर है। उन्हें सामाजिक धार्मिक राजनीतिक गणमान्य लोग इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।डाoक्रान्ति कुमार ने बताया कि इस मुकाम पर पहुंचने में मेरे परिवार से लेकर समाज के एक-एक व्यक्ति का बड़ा योगदान एवं मार्गदर्शन है मैं इसे कभी नहीं भुला सकूंगा।


विज्ञापन एक्सप्रेस