5:36 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बेलाडांडी रामगंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बदायूं

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बेलाडांडी रामगंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

केशव गुप्ता

दातागंज। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर दातागंज क्षेत्र स्थित बेलाडांडी रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
घाट पर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बेलाडांडी रामगंगा घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन एक्सप्रेस