4:17 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भीषण सड़क हादसा: डंपर, ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर, बरेली रेफर

बदायूं

गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भीषण सड़क हादसा: डंपर, ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर, बरेली रेफर

केशव गुप्ता

बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट थरा गांव मोड़ पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर, ट्रक और बाइक सवारों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह के समय थाना बिनावर क्षेत्र के थरा मोड़ पर हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रक के नीचे फंसे दोनों युवकों को निकालने के लिए क्रेन मशीन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बरेली के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस