12:28 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

BRD मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 18 छात्र सस्पेंड

BRD मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 18 छात्र सस्पेंड

गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रशासन ने 18 सीनियर छात्रों को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। सभी छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार जूनियर छात्रों ने ईमेल के जरिए प्रताड़ना की शिकायत की थी। एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में दो रेजिडेंट छात्राओं को चेतावनी नोटिस भी जारी किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस