बिसौली। नगर व क्षेत्र में गुरुवार को ईद उल अजहा का त्योहार बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। नमाज के बाद देश में खुशहाली, भाईचारे और सलामती के लिए विशेष दुआएं मांगी गई। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक अंदाज में एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नगर की ईदगाह पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी मौजूद रहे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने और भाईचारे का संदेश देने का माध्यम होते हैं। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, मशहूद खां हमदम, ईदगाह कमेटी के सदर उस्ताद हबीब खां, बड़ी मस्ज़िद के सदर मुन्ने खां, अफजाल फारूकी, सभासद बाबू फारूकी, जाकिर खान, इजहार खान, नन्हें अंसारी, सोहेब अंसारी आदि मौजूद रहे।
आई एम खान





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

