*सराहनीय कार्य- थाना बिसौली पुलिस द्वारा एक गुमशुदा महिला व उसके पुत्र को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया
दिनांक 24.05.2026 की रात्रि समय करीब 20.00 बजे थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत इस्लामनगर चौराहा पर एक महिला बेहोशी की अवस्था में अपने पुत्र के साथ मिली जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी जो मानसिक रूप विक्षिप्त लग रही थी। उक्त महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम सलमा पत्नी नन्हे बताया तथा अपने पुत्र का नाम आयुष बताया । पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो प्रसारित कर परिजनों के सम्बन्ध मे जानकारी करने का प्रयास किया गया।
पुलिस टीम के अथक प्रयास के बाद महिला की पहचान सलमा पत्नी फिरासत निवासी ग्राम उरला थाना आंवला जिला बरेली के रुप मे हुई तथा महिला के पति को सूचित कर उक्त महिला व उसके बच्चे को सकुशल उसके पति के सुपुर्द किया गया । महिला के परिजनो द्वारा पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी।
*मीडिया सेल,बदायूँ*
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

