3:28 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

लाठी संचालन, शूटिंग और तलवारबाजी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल के समर कैंप में आत्मरक्षा का दम

लाठी संचालन, शूटिंग और तलवारबाजी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल के समर कैंप में आत्मरक्षा का दम

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित समर कैंप के अंतर्गत आज विद्यार्थियों के लिए विशेष आत्मरक्षा एवं खेल प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ट्रेनर प्रशांत आर्य ने विद्यार्थियों को जूडो-कराटे, शूटिंग, लाठी चलाना तथा तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक प्रशांत आर्य ने विद्यार्थियों को बताया कि जूडो-कराटे केवल खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा का एक प्रभावी माध्यम है, जो बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक मजबूती विकसित करता है। उन्होंने विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के तरीके सिखाए। शूटिंग प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने, धैर्य बनाए रखने तथा एकाग्रता बढ़ाने के महत्वपूर्ण गुणों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक ने बताया कि शूटिंग खेल विद्यार्थियों में फोकस और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाता है। लाठी चलाने की कला सिखाते हुए विद्यार्थियों को पारंपरिक भारतीय युद्ध कौशल की जानकारी दी गई। बच्चों ने लाठी संचालन की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। वहीं तलवारबाजी प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को सुरक्षा नियमों के साथ संतुलन, गति और नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। इस सत्र ने विद्यार्थियों में साहस और आत्मविश्वास का संचार किया। विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का केवल शैक्षिक विकास करना नहीं, बल्कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाते हैं। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार ने कहा कि समर कैंप में आयोजित गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का ज्ञान प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है और विद्यालय लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खेल और आत्मरक्षा प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।समर कैंप के इस विशेष प्रशिक्षण सत्र ने विद्यार्थियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सीख प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षक के साथ विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन भी किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। इस अवसर पर  विद्यालय प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा,  जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह, सोनिया गुप्ता,  निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान,  प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, दीक्षा वार्ष्णेय, ऐश्वर्या माहेश्वरी, शालिनी शर्मा,  महिमा गुप्ता, शिवानी सिंह, साक्षी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा( पी टी आई)  हर्षित शर्मा, प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, टिंकल जैन, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक,  समरीन , दीक्षा राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति,  नेहा अंसारी, अमन कुमार सिंह, अर्पिता और शुभी शर्मा  उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस