4:54 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उर्स के मौके पर कांग्रेसियों ने चादर चढ़ाकर गुल पोशी कर दुआ की

विश्व प्रसिद्ध दरगाह सागर ताल हजरत सैयद अहमद बुखारी रo अoके सालाना उर्स के मौके पर कांग्रेसियों ने आज चादर चढ़ाकर गुल पोशी कर दुआ की

बदायूं – विश्व प्रसिद्ध सूफी हजरत निजामुद्दीन औलिया महबू बे इलाही के वालिद मोहतरम हजरत सैयद अहमद बुखारी रहमतुल्ला अलेह दरगाह सागर ताल बदायूं के 810 वे सालाना उर्स के मौके पर
कांग्रेस के पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां व अल्पसंख्यक विभाग के वर्तमान जिला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली के संयुक्त नेतृत्व में मजार पर चादर पेश कर गुलपोशी की

इस मौके पर पीरजादा डॉक्टर दहियान निजामी ने मुल्क में अमन चैन भाईचारा खुशहाली तरक्की और देश में कांग्रेस सरकार बनने की दुआ की

यहां बताते चलें कि यह दरगाह विश्व प्रसिद्ध सूफी हजरत निजामुद्दीन औलिया महबूब इलाही के वालिद मोहतरम हजरत सैयद अहमद बुखारी रहमतुल्ला अलेह बदायूं सागर ताल पर मौजूद है और यहां हर साल बकराईद की 1 तारीख से 7 तारीख तक उर्स की रस्म अदा की जाती है यहां देश के कोने-कोने से जरीन आते हैं और अपनी मुरादे मन्नते पूरी होने पर यहां हाजिरी देते हैं और फैज पाते हैं
इस बार शायद प्रशासन ने उर्स की परमिशन नहीं दी मगर फिर भी कुल शरीफ की रस्म अदा की गई

इस मौके पर हाजिरी देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ,वार्ड मेंबर रफीउद्दीन उर्फ छोटा ,जिला सचिव नाजिम उद्दीन ,हाजी ताहिरउद्दीन, युवा कांग्रेस के नेता बाबू चौधरी, अंसार हुसैन ,सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे

विज्ञापन एक्सप्रेस