8:35 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कछला नगर पंचायत चाहती क्या है बार – बार हादसों के बावजूद चुप्पी ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं जनपद का सौभाग्य यह है कि बदायूं पतित पावनी और मोक्ष दायिनी गंगा मैया के तट पर है और जिले की कृषि भूमि का अधिकांश भाग मां गंगा की कृपा से लहलहाता है। धार्मिक द्रष्टि से देखा जाये तो गंगा तट को सनातन धर्म में पूज्यनीय स्थान मिला हुआ है। प्रशासनिक द्रष्टि से मंचन करें तो बदायूं के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के प्रयास से कछला में गंगा पट पर गंगा आरती प्रारम्भ कराने से ऐसा गौरव प्राप्त कराया जिसने कछला के महत्व में चार चांद लगाने का कार्य किया। अब ऐसे में कछला का राजनेतिक द्रटि से ना देखें तो अन्याय होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के उपरांत कछला में जनपद के राजनेतिकों विकास की ऐसी राह बनाई जो आने वाले दिन कछला के स्वर्णिम दिन आते दिख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से कछला के गंगा तट पर सौन्द्रयकरण की योजना हेतु करोडों रूपए प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदान किए गए हैं लेकिन हर तरफ से धन की बरसात होने के बावजूद कछला नगर पंचायत कछला गंगा घाट पर अव्यवस्थाओं के चलते होने वाले हादसों और कछला में बार – बार गुंडा टैक्स की वसूली को लेकर जनता के बीच चर्चा का विषय बन रही तो ऐसा लगता है कि कछला नगर पंचायत को अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है और कछला नगर पंचायत को गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुुओं को सुविधाये ंदेने की जगह वूसली पर ध्यान है तो इसके लिए प्रशासनिक एवं राजनेतिक तंत्र को कछला नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर निगाहबानी करनी होगी कहीं ऐसा ना कि शासन से मिलने वाली धनराशि को ठिकाने लगाने की राह देखने वालों को कुछ करने से पहले सपनों में बाबा का बुलडोजर दिख जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस