6:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

संस्थापक हरीश गुप्ता ने सर्व समाज एकता मंच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

स्थानीय बुद्धा उपवन में आज सर्व समाज एकता मंच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंच के संस्थापक हरीश गुप्ता ने शपथ दिलाई ।उन्होंने मंच के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि मंच सर्व समाज को एक सूत्र में पिरोयेगा और उसकी रक्षा करेगा ।मंच के सदस्य स्वयं एक दूसरे के साथ और सर्व समाज के सुख दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे ।मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने मंच के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि मंच में सर्व समाज का प्रतिनिधित्व हे जो दूरियों को खत्म कर सबको जोड़ेगा । उन्होंने कामना की कि मंच समाज में एक अलग पहचान बनाए ।
निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने अपने कार्यकाल पर प्रकाश डाला और सर्व समाज से अपील की कि वह इस मंच से जुड़कर अपनी ताकत बढ़ाए । नव निर्वाचित अध्यक्ष राम सिंह ने मंच के उद्देश्यों पर चलने का प्रण लिया । मंत्री कृष्ण गुप्ता ने कहा कि मंच सर्व समाज की ताकत बनेगा और मिल का पत्थर साबित होगा । सर्व समाज के हितों की रक्षा करने का उन्होंने वायदा किया
कार्यक्रम में नगर के सर्व समाज के लोगों की सहभागिता रही । उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का सहभोज के साथ समापन हुआ । संस्थापक हरीश गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । संचालन विजय सक्सेना ने किया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस