12:28 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर लाठी-डंडो से हमला, युवक घायल – बिल्सी

बिल्सी । बदायूं के उधैती थाना क्षेत्र के दियोरी अमृत गांव में
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने घर में घुूसकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, घायल पप्पू पुत्र राजेंद्र सिंह शनिवार शाम दिल्ली से अपने गांव लौटे थे। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव के तीन-चार लोग पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुस आए और पप्पू के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से
पप्पू की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से
घायल हो गए। घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को
सूचना दी। ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद घायल को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए बिल्सी
के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस