12:25 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

रिसौली में निकलेगी महाराणा प्रताप शोभायात्रा, खुराफात पर होगी सख्त कार्रवाई: इंस्पेक्टर

रिसौली में निकलेगी महाराणा प्रताप शोभायात्रा, खुराफात पर होगी सख्त कार्रवाई: इंस्पेक्टर

बिल्सी बदांयू 18 मई।

रिसौली में आयोजित होने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बिल्सी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने लोगों से शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की है।

इंस्पेक्टर ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की खुराफात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा में प्रदेश के प्रसिद्ध गायक भी शामिल होंगे। इस वजह से भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

इस संबंध में पुलिस और स्थानीय लोगों की एक बैठक हुई। बैठक में चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, मुख्य आरक्षी राजबहादुर, छोटेलाल, आरक्षी देवेन्द्र चौधरी, गोपाल सिंह सिसौदिया, दुष्यन्त सोलंकी, अतुल सोलंकी, सुमित शर्मा, जागेश सिसौदिया, शनि सक्सेना, दीपक सिंह, अर्पित सिंह, रिंकू चौहान, गुड्डू सागर, जफरूद्दीन, जमील, असलम, कमरूद्दीन समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस