बिसौली : तृतीय दिवस पर द्वितीय सत्र में विद्या भारती अखिल भारती शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री देशराज शर्मा का सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवीन आचार्यों के प्रशिक्षण केंद्र पर मुख्य मार्गदर्शक के रूप में आगमन हुआ। जहां श्री शर्मा ने विद्या भारती की कार्य पद्दति और रीति रिवाजों के बारे में बताया, उन्होंने नवीन आचार्यों को श्रेष्ठ आचार्य बनने और समाज के उद्धारक बनने के गुर सिखाए, साथ ही अनेक ओजपूर्ण प्रसंगों से प्रशिक्षुओं के अंदर नई ऊर्जा और चेतना का संचार किया उन्होंने विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों और चार आयामों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह,वर्ग सर्व व्यवस्था प्रमुख व विद्यालय प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी,सह व्यवस्थापक प्रमुख प्रधानाचार्य संजीव यादव,सह शिक्षण प्रमुख कृष्णकांत द्विवेदी, सह संयोजक विनय कुमार और संयोजक नरेंद्र शर्मा, व कॉलेज कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा आदि उपस्तिथि रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

