3:15 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

डॉ उर्मिलेश जी की 21 वीं पुण्यतिथि पर बदायूँ क्लब बदायूं में श्रद्धांजलि सभा एवं पौधारोपण

आज राष्ट्रीय गीतकार डॉ उर्मिलेश जी की 21 वीं पुण्यतिथि पर बदायूँ क्लब बदायूं में श्रद्धांजलि सभा एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी के द्वारा डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। सभी ने क्लब प्रांगण में पौधारोपण किया। हिमाचल प्रदेश के एक्साइज कमिश्नर एवं डॉ उर्मिलेश के शिष्य अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलना अति आवश्यक है, प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेकर इस दशा में कार्य करना चाहिए। डॉ शैलेन्द्र कबीर जी ने उन्हें काव्यमय श्रद्धांजलि दी एवं डॉ उर्मिलेश जी की रचनाओं को प्रस्तुत किया। डॉ उर्मिलेश के पुत्र डॉ अक्षत अशेष ने कहा इस वर्ष डॉ उर्मिलेश के 75वें जन्मदिवस को 6 जुलाई से वर्ष भर डॉ उर्मिलेश अमृत महोत्सव मनाया जायेगा, जिसमे सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं शैक्षिक आयोजन वर्ष भर किये जायेंगे, इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ भास्कर शर्मा,मधुकर शर्मा,डॉ शैलेन्द्र कबीर, सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना,राहुल चौबे,नरेश कुमार,नितिन गुप्ता, सुमित मिश्रा, दास महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ बी.एन.शुक्ला, डॉ रवि भूषण पाठक, डॉ सत्यम मिश्रा,सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में डॉ अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस