9:26 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कक्षा एक से कक्षा 3 में आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग डांस, इंग्लिश स्पीकिंग के प्रशिक्षण दिए गए। सभी परीक्षण कक्षाएं विद्यालय की शिक्षिका श्वेता शर्मा के निर्देशन में सिखाए जा रहे हैं। इस दौरान शिक्षिका सुंदरी, विनीता, स्वाती सक्सेना, दिव्या चौहान, सिम्मी, रीता, नीलोफर, चेतना, नीलम, शगुफ्ता, सुरभि मिश्रा, कुमकुम मिश्रा, अर्चना रस्तोगी आदि शिक्षकों ने बच्चों से बहुत ही अच्छे अच्छे कार्ड आर्ट एवं क्राफ्ट के उपयोगी साज सज्जा के सामान एंव किले मॉडलिंग में शिवलिंग शिवजी गणेश जी विभिन्न प्रकार के फूल एवं फल आदि बनवाए। छात्र-छात्राओं में आराध्या सिंह, आराध्या मिश्रा, अनन्या, अक्षय, अंशुमन, अंश सक्सेना, आरोही शर्मा, आर्यन यादव, अहद मलिक, अवंतिका यादव, अक्षत शर्मा, आरुषि यादव, अभिजीत, अंकुश बाबू, दिव्यांशु, देवांश सक्सेना, दुष्यंत, जेम्स बॉन्ड, कुंज वार्ष्णेय, काव्या यादव, फैज हसन, प्रियदर्शनी, प्रवीण, नैतिक, प्राची, राधिका, प्रिया, शिवांश शिखर, समर्थ ठाकुर श्रेष्ठ रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने सभी शिक्षकों के परिश्रम व रुचि की प्रशंसा की एवं कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों की कल्पना शक्ति तीव्र होती है एवं सृजनात्मकता बढ़ती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस