इज्जतनगर मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान शुरू।
बरेली, 15 मई 2026।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान का शुभारंभ किया। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में यह अभियान 15 मई से 5 जून तक चलेगा।
पहले दिन काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, बरेली सिटी सहित 13 स्टेशनों पर यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने, कचरा पृथक्करण, डिजिटल टिकटिंग और कागज-रहित यात्रा के लिए जागरूक किया गया।
अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के तहत आगे भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

