बिसौली-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कॉलेज,शरह बरौलिया में नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण वृहस्पतिवार को भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। सभागार का उद्घाटन अतुल जी महाराज ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि अतुल जी महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह सभागार केवल एक भवन नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास और उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की सुविधा छात्रों को बड़े मंच के लिए तैयार करेगी।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक अमित पाठक ने कहा कि सभागार का निर्माण विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सभागार के निर्माण से छात्रों को विभिन्न कार्यक्रमों, संगोष्ठियों और प्रतियोगिताओं के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा सभागार छात्रों को विभिन्न कार्यक्रमों को मंच प्रदान करेगा और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। उन्होंने अतुल जी महाराज का आभार जताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद संस्था के लिए प्रेरणास्रोत है।
उद्घाटन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक अमित पाठक,सेवा निवृत्त एडीएम कुलदेव सिंह,ब्लाक प्रमुख सरला दिवाकर,वृजेश शंखधार,सुभाष चौधरी,राकेश कुमार शर्मा,सुमित पाठक,विनीता पाठक,अजय पाराशरी,रामवीर एडवोकेट, श्यामपाल पाठक,प्रदीप चौधरी, सुभाष चोधरी,पुरुषोत्तम टाटा, आलोक पाठक,सिद्व बाबा धाम के महंत सोहन दास,डॉ सुरेंद्र पाल सिंह,सर्वेश पाठक फौजी,तोपेन्द्र सिंह,ओमवीर शर्मा,महावीर प्रसाद, विद्यालय के शिक्षक, एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामौतार मौर्य द्वारा किया जाएगा।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

