आलोचनाओं के बीच अग्रंेजी पद्यति के स्कूलों का दमदार प्रदर्शन !
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
ऐसा नहीं कि जनपद में प्रतिभाओं की कोई कमी थी परंतु प्रतिभाओं को निखारने की जो जरूरत थी उसको जिले में अंग्रेजी स्कूलों के संचालकों ने तमाम आलोचनाओं के बीच जिस तन्मयता और निष्ठा से पूरा करके दिखाया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम ही रहेगी। ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूं, दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं, मदर एथीना स्कूल बदायूं, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी, बाबा इंटरनेशनल बिल्सी और श्रीदेवराह बाबा स्कूल बिसौली के संचालकों ज्योति मेंहदीरत्ता, संदीप भारती, चयनिका सारस्वत, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय और अखिलेश वार्ष्णेय के साथ विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने जनपद के नोनिहालों की प्रतिभाओं को जिस तरह संावारने और उकेरने का काम किया है उसने निजी स्कूलों की आलोचना करने वालों को एक बार फिर सोचने को मजबूर कर दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

