11:32 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज में आंधी का कहर मकान गिरने से दो भैंसों की मौत

वजीरगंज बदायूं
कस्बे में आई अचानक तेज आंधी ने एकदम लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया कहीं रोड पर यूनिक पोल टूट कर गिरा तो कहीं पर बिजली के तार पेड़ और मकान गिरने से कस्बे के वार्ड नंबर 5 निवासी दिवारी लाल मोरिया की दो भैसे मौत के गाल में समा गई मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से मकान का मालवा हटाया तब तक दोनों भैंसों की मौत हो चुकी थी जिससे गरीब परिवार में चीख पुकार मची हुई है


बुधवार की दोपहर को अचानक बादलों ने सूर्य को अपनी आगोश में लेकर अंधेरा फैलाना शुरू कर दिया देखते ही देखते चारों तरफ अंधेरा छा गया और चमक गरज के साथ भयंकर आंधी आंधी ने अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया वजीरगंज थाने के सामने लगे यूनिक पोल सड़क पर ही धराशाई हो गया गनीमत रही की इसकी चपेट में कोई नहीं आया वरना एक काम भी हादसा हो सकता था इसके तुरंत बाद ही सूचना मिली कि कस्बे के वार्ड नंबर 5 मोहल्ला बघौल के में रोड पर दिवारी लाल मौर्य पुत्र धान सिंह के मकान पर सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया जिससे मकान धराशाई हो गया और उसमें बंदी दो भैंसै की दब गई सूचना पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ एवं जेसीबी से पैड एवं मकान के मलवे को हटाया गया तब तक दोनों भैंसों की मौत हो चुकी थी जिसे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही ग्राम नदवारी के समीप रोड पर ही पेड़ गिरने से विद्युत विभाग के खाबो के तार टूट गए वहां भी जेसीबी से पेड़ को रोड से हटकर आवागमन शुरू किया गया

विज्ञापन एक्सप्रेस