1:08 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – ट्राॅली से टकराई बाइक- युवक की मौत

– बदायूं के बिसौली में हाईवे पर दर्दनाक हादसा,पंजाब जाने निकला युवक मौत की नींद सोया।
– मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भूसा भरी ट्रॉली बनी मौत का कारण।
– सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी ट्राॅली से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक।
– हादसे में बीस साल के वाजिद की दर्दनाक मौत।
– गांव नवीगंज का रहने वाला था मृतक,आज सुबह 4 बजे पंजाब जाने के लिए निकला था।
– सर्वा और भटपुरा गांव के बीच हुए सड़क हादसा।
– सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
– परिजनों में मचा कोहराम,माँ का रो-रोकर बुरा हाल।

विज्ञापन एक्सप्रेस