बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच मॉडल प्रतियोगिता व स्वच्छता संबंधी नाटक प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस दौरान समिति द्वारा प्रतिभागियों समेत स्कूल के स्टाफ को सम्मानित किया गया।
स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मॉडल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान व गणित के मॉडल को प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 7 के पीयूष यादव ने ज्वालामुखी मॉडल के बारे में अपनी प्रस्तुति दी जिस पर उसे समिति के द्वारा प्रथम पुरस्कार, कक्षा 7 की अंजलि ने स्टार फिश के बारे में बताया उन्हें द्वितीय पुरस्कार, कक्षा 6 के दिव्यांशु ने गणित विषय में कोणों के प्रकार के बारे में बताया उन्हें समिति द्वारा तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। समिति की अध्यक्ष आशु वार्ष्णेय ने विद्यालय व बच्चों की प्रस्तुति देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की निर्मला कुमारी, मधु वार्ष्णेय, निर्मला वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, प्रतिमा वार्ष्णेय व रेखा तथा विद्यालय की चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा, विकास कुमार समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

