1:08 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अब उनपे निगाह डालों जो कर रहे हैं बदनाम ?

अब उनपे निगाह डालों जो कर रहे हैं बदनाम ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
इस सप्ताह में सहसवान और कछला से अवैध वसूली की खबरों के सामने आने और उनको बंद कराने के जो मामले सामने आए उनसे एक बात तो स्पष्ट हो रही है कि जिले में योगी राज की मंशा पूरी नहीं हो रही है और दुख की बात यह है कि वसूली कराने वालों की सूची में ऐसे अपनों के नाम सामने आ रहे हैं जो सफेद वस्त्र धारी और सत्ता की सवारी करने को भाजपा के रथ पर सवार हैं। यही नहीं बदायूं में दिल्ली, राजस्थान और प्रदेश के तमाम स्थानों पर चलने वाली डबलडेकर और डग्गामार बसें प्रदेश सरकार के परिवहन निगम को बर्बाद कर रही हैं उनमें भी ऐसे परिवहन माफियाओं के नाम सामने आ रहे हैं जो सपा सरकार में सपा और भाजपा सरकार में भाजपा के रथ पर सवार रहते हैं मतलब उनका एक ही सिंद्धांत जिसमें दम उसमें हम की राह पर चलकर अपनी तिजोरी भरना है। वजीरगंज में नगर पंचायत की भूमि को लेकर कुछ भाजपाई चर्चा में चल रहे हैं तो आम आदमी सारा किस्सा कुर्सी का और तुम्हारा हिस्सा कुर्सी का के हालात जनपद से दूर होने का नाम नहीं ले रहे हैं और यही कारण है कि लापरवाही गुर्गे कर रहे हैं और कमाई मुर्गो की तिजारी में जाती दिख रही है। योगी बाबा की सरकार को बदायूं में बदनाम करने वालों पर बाबा का बुलडोजर चलना निहायत जरूरी और एकमात्र मजबूरी नजर आ रही है परंतु पता नहीं यह कब होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस