बिसौली : सामाजिक संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा जनसेवा के प्रकल्पों की कड़ी में नगर के बदायूं रोड स्थित अवर किड्स स्कूल पैराडाइज स्कूल में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।आँखों का चेकअप, फ्यूचर का बैकअप कार्यक्रम के अंतर्गत श्याम नेत्र सुरक्षा केंद्र, बिसौली के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस कैंप में जिन बच्चों की नज़र कमजोर पाई गई, संस्था ने उन सभी को अपनी ओर से चश्मे बनवाकर देने की जिम्मेदारी उठाई है।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 125 स्कूली बच्चों की आँखों की बारीकी से जाँच की गई। अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया कि जांचोपरांत 19 बच्चों का चश्मा ग्रुप द्वारा बनवाया जाएगा । साथ ही नेत्र चिकित्सक डॉ हजारीलाल वार्ष्णेय एवं शिवम् वार्ष्णेय द्वारा बच्चों को आँखों की देखभाल और डिजिटल स्क्रीन (मोबाइल/कंप्यूटर) से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश यादव ने संस्था के इस सेवाभावी कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर आँखों की जाँच से बच्चों की पढ़ाई और उनके विकास में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली स्टार्स के फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, प्रवीण अग्रवाल नादान, जितेन्द्र वार्ष्णेय, विद्यालय के प्रबंधक मुकेश यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

