मोतिहारी में युवक की हत्या का खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार, पति फरार
मोतिहारी में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या कथित तौर पर उसकी शादीशुदा प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर की।
पुलिस के अनुसार युवक को आधी रात घर बुलाया गया था, जहां उसकी हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति फरार बताया जा रहा है।
बिहार पुलिस मामले की जांच और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
