कछला में गुंडा टैक्स की वसूली में किस – किस का है हिस्सा ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं जनपद के प्रमुख तीर्थ कछला गंगा घाट पर होने वाली गुंडा टैक्स की वसूली किसी के गले नहीं उतर रही है क्योंकि पिछलंे समय में पार्किंग शुल्क की वसूली केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बंद कराई थी। लोगों में चर्चा हो रही है कि श्री वर्मा द्वारा बंद कराई जाने वाली बंद कराने के उपरांत ऐसा कौन सफेदपोश बाहुबली सक्रिय हो गया जिसने श्री वर्मा के आदेश को ताक पर रख दिया। श्री वर्मा और क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य तो धर्म परायण व्यक्ति हैं और नगर पंचायत अध्यक्ष तो गंगा के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हैं परंतु इस सबके बावजूद यह भी तो सत्य है कि कछला में नगर पंचायत की रसीदों पर गुंडा टैक्स की वसूली पार्किग शुल्क के नाम पर हो रही है। आखिर कौन है जो भाजपा की जडों में मठठा लगाने का काम कर रहा है और गुंडा टैक्स की वसूली के ठेके में पर्दे के पीछे कौन – कौन हिस्सा ले रहा है योगी राज का आम आदमी इसकी जानकारी चाहता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

